कालिका हवेली रेस्टोरेंट: अयोध्या में नहीं थमा वकीलों का आक्रोश, रोड की जाम कर किया प्रदर्शन
अयोध्या। कालिका हवेली रेस्टोरेंट में साथियों के साथ हुई मारपीट को लेकर वकीलों का आक्रोश नहीं थम रहा है। बुधवार को भी दोपहर वकील सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस ने जाम …
अयोध्या। कालिका हवेली रेस्टोरेंट में साथियों के साथ हुई मारपीट को लेकर वकीलों का आक्रोश नहीं थम रहा है। बुधवार को भी दोपहर वकील सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस बीच पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो फिर झड़प हुई। वकीलों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोप है कि बड़े अधिकारी रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने सआदतगंज मार्ग जाम किया।
डिवाइडर पर चढ़ वकीलों ने दोनों ओर की रोड ब्लाक कर दी। बता दे कि घटना के बाद सदन की आपात बैठक में अनवरत आन्दोलन का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते बुधवार को दोपहर 12 बजे भारी संख्या में वकील सड़क पर आ गए और मार्ग जाम किया। मार्ग जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। गंभीर बात यह है कि मार्ग जाम के दौरान कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते वकीलों का पारा और चढ़ा रहा।
पढ़ें-कालिका हवेली रेस्टोरेंट: अयोध्या में आक्रोशित वकीलों ने रोड की जाम, पुलिस से हुई तीखी झड़प
