मुरादाबाद: सड़क के गड्डे से अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, एक की मौत एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे दो युवकों की बाइक सड़क के गड्डे में जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक का उपचार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे दो युवकों की बाइक सड़क के गड्डे में जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक का उपचार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मझोला थाना क्षेत्र में साहपुर तिगरी निवासी संजीव 22 पुत्र सोमपाल सिंह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को गांव निवासी कमल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर कमल सिंह की ससुराल जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे बिलारी थाना क्षेत्र में नबादा में उनकी बाइक सड़क के गड्डे में जाकर अनियंत्रित हो गई। जिसमें बाइक सड़क पर गिर गई और हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ी देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : …तब यहीं बेपटरी हुई थी राज्यरानी एक्सप्रेस

संबंधित समाचार