अयोध्या: प्राधिकरण की कार्रवाई से नाराज लोग पहुंचे सांसद दरबार
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को जयपुरिया स्कूल के सामने निर्माण ढहाए जाने को लेकर बुधवार को लोगों ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की। लोगों ने ज्ञापन सौंप कर ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोके जाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि प्राधिकरण ने बिना पूर्व सूचना के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सांसद …
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को जयपुरिया स्कूल के सामने निर्माण ढहाए जाने को लेकर बुधवार को लोगों ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की। लोगों ने ज्ञापन सौंप कर ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोके जाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि प्राधिकरण ने बिना पूर्व सूचना के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
सांसद श्री सिंह को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि हम लोगों ने बहुत मेहनत से जयपुरिया स्कूल के सामने अपना घर बनवाने के लिए आवासीय प्लाट खरीदा। प्लाट की बाउंड्रीवाल बनवाई और गेट लगवाया। सभी जमीनों की दाखिल खारिज हो चुकी है और कुछ मकानों का नक्शा प्राधिकरण द्वारा पास किया गया है।
यह भी बताया कि कुछ का नक्शा विकास प्राधिकरण में प्रक्रियाधीन है। मकानों में जो लोग रह रहे हैं वह इस कार्रवाई से काफी भयभीत हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह अपनी टीम लेकर आए और ध्वस्तीकरण किया, जबकि पूर्व में कोई लिखित या मौखिक सूचना किसी भी प्लाट मालिक को नहीं दी गई। लोगों ने बताया कि सांसद ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
