रायबरेली: बेटों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने की हल छठ पूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम जी के जन्मदिवस पर घर में माताओं ने अपने पुत्रों को लंबी उम्र के लिए परंपरागत पूजा अर्चना की है। परंपराओं के अनुसार इसे हल छठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को हर घर में पलास की टहनी आए कासा के फूल को …

रायबरेली। बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम जी के जन्मदिवस पर घर में माताओं ने अपने पुत्रों को लंबी उम्र के लिए परंपरागत पूजा अर्चना की है। परंपराओं के अनुसार इसे हल छठ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बुधवार को हर घर में पलास की टहनी आए कासा के फूल को लगाकर एक छोटा गड्ढा में विधिवत पूजा की गई है। मान्यताओं के अनुसार यह पूजा अपने पुत्रों के लंबी उम्र के लिए माताएं करती हैं। इस दिन बड़ा कठिन उपवास रखा जाता है। पूरे क्षेत्र में माताओं ने पकवान बनाकर पूजा अर्चना की, और उसका प्रसाद वितरण किया है।

इस उपवास को करने वाली माताएं घर से बाहर नहीं जाती हैं और केवल उसी स्थान में पैदा होने वाले आहार ग्रहण करेंगी , जो स्थान हल से जोता न गया हो। ग्रामीण क्षेत्रों में हल छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।

पढ़ें-लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में हर्षोल्लास से हुई छठ पूजा

संबंधित समाचार