रोहिंग्या को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्णय कभी नहीं लिया गया: गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। रोहिंग्या (Rohingya) शरणार्थियों को बसाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान ने हलचल पैदा कर दी है। इसपर गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को किसी भी EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्णय गृह मंत्रालय ने कभी नहीं लिया है। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ”रोहिंग्या …
नई दिल्ली। रोहिंग्या (Rohingya) शरणार्थियों को बसाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान ने हलचल पैदा कर दी है। इसपर गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को किसी भी EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्णय गृह मंत्रालय ने कभी नहीं लिया है। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ”रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को लेकर मीडिया रिपोर्टों के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नई दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस फ्लैट प्रदान करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है।”
गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ”दिल्ली सरकार ने रोहिंग्याओं को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा था। MHA ने GNCTD को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि रोहिंग्या अवैध विदेशी वर्तमान स्थान पर बने रहेंगे क्योंकि MHA (गृहमंत्रालय) पहले ही MEA (विदेश मंत्रालय) के माध्यम से संबंधित देश के साथ उनके निर्वासन का मामला उठा चुका है।”
With respect to news reports in certain sections of media regarding Rohingya illegal foreigners, it is clarified that Ministry of Home Affairs (MHA) has not given any directions to provide EWS flats to Rohingya illegal migrants at Bakkarwala in New Delhi.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) August 17, 2022
गृह मंत्रालय ने कहा, ”अवैध विदेशियों को कानून के अनुसार उनके निर्वासन तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाना है। दिल्ली सरकार ने वर्तमान स्थान को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है। उन्हें तत्काल ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं।”
ये भी पढ़ें- BJP ने संसदीय बोर्ड से गडकरी और शिवराज को हटाया, 15 सदस्यीय चुनाव समिति का भी ऐलान
