रायबरेली: सलोन विधायक ने ऊंचाहार के पांच स्कूलों को दिया पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऊंचाहार क्षेत्र के पांच विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार सलोन विधायक अशोक कोरी ने प्रदान किया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तिरंगा अभियान को लेकर सभी परिषदीय स्कूलों की समीक्षा की थी। जिसमे ऊंचाहार ब्लाक के पांच स्कूलों प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर उधवन, …

रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऊंचाहार क्षेत्र के पांच विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार सलोन विधायक अशोक कोरी ने प्रदान किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तिरंगा अभियान को लेकर सभी परिषदीय स्कूलों की समीक्षा की थी। जिसमे ऊंचाहार ब्लाक के पांच स्कूलों प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर उधवन, प्राथमिक स्कूल महमदपुर चंदऊ, प्राथमिक स्कूल मनीपुर भटेहरी, कंपोजिट विद्यालय खुर्रमपुर और प्राथमिक स्कूल सराय तुलाराम को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।

बुधवार को आयोजित समारोह ने विधायक ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों अतीश कुमार, लालमणि मिश्र, आशा मौर्य आदि को प्रमाण पत्र सौंपा है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।

पढ़ें-रायबरेली: सपा के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, हुआ स्वागत

संबंधित समाचार