बरेली: कमिश्नर से मिले राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र, जल संरक्षण के लिए किया आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम, बरेली कॉलेज, बरेली के स्वयंसेवकों ने प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंडलायुक्त, बरेली से मिलकर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजीव यादव ने मंडल आयुक्त से कहा कि बरेली जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर अंधाधुंध भूजल का दोहन किया जाता है …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम, बरेली कॉलेज, बरेली के स्वयंसेवकों ने प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंडलायुक्त, बरेली से मिलकर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजीव यादव ने मंडल आयुक्त से कहा कि बरेली जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर अंधाधुंध भूजल का दोहन किया जाता है जिसका कोई भी मापक यंत्र अथवा भूजल मीटर ऐसे स्थानों पर नहीं लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन, पुनर्भरण यंत्र भी नहीं लगाए गए हैं, उपयोग के उपरांत जल को नालियों में बहा दिया जाता है तथा कारखानों अथवा लघु उद्योगों में जल शोधन यंत्र भी नहीं लगाए गए हैं। जल संरक्षण के लिए प्रशासनिक स्तर पर यह सभी प्रयास किए जाने चाहिए।

मंडलायुक्त ने स्वयंसेवकों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही इस विषय पर कार्यवाही करेंगी एवं संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर निर्देशित भी करेंगी जिससे भूजल का अपव्यय रोका जा सके, उन्होंने स्वयंसेवकों के इस अभियान की सराहना भी की तथा ऐसे विषयों पर लगातार उनसे मिलते रहने को भी कहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशुतोष गंगवार,अमृतेश, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद समीर, चंद्र प्रकाश शर्मा,भूपेंद्र आर्य, अखिल प्रताप सिंह, अभय सिंह इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: लाल फाटक रेलवे ओवर ब्रिज पर पूरी हुई गर्डरों की लांचिग, वाहन दौड़ने का रास्ता साफ

संबंधित समाचार