अयोध्या : सरयू में नहाते हुए 4 युवक डूबे, शुरू हुआ रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में एक बड़ी घटना घट गयी है। यहाँ के कच्चा घाट में नहाते समय 4 युवक डूब गए हैं। जल पुलिस कि तरफ से चलाये गए रेस्क्यू अभियान में तीन युवकों को निकल लिया गया है। जबकि एक लापता युवक मोहन राज द्विवेदी उम्र लगभग 22 वर्ष कि खोज नाविकों कि …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में एक बड़ी घटना घट गयी है। यहाँ के कच्चा घाट में नहाते समय 4 युवक डूब गए हैं। जल पुलिस कि तरफ से चलाये गए रेस्क्यू अभियान में तीन युवकों को निकल लिया गया है। जबकि एक लापता युवक मोहन राज द्विवेदी उम्र लगभग 22 वर्ष कि खोज नाविकों कि मदद से कि जा रही है।

यह हादसा बुधवार की दोपहर का बताया जा रहा है। इस बारे में बताया जा रहा है कि ये सभी उन्नाव से अयोध्या दर्शन पूजन करने के लिए आये थे। पुलिस के अनुसार सभी के परिवार को सूचना भेज दी गयी है और लापता की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें –बरेली: कमिश्नर से मिले राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र, जल संरक्षण के लिए किया आग्रह

संबंधित समाचार