रामपुर: वादी को धमकाने के मामले में आजम खां समेत पांच पर मुकदमा, गवाही देने से रोकने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं रामपुर शहर विधायक आजम खां के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। यतीमखाना मामले में वादी नन्हे की गवाही चल रहीं है। आरोप है कि वादी को गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस ने आजम खां और …

रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं रामपुर शहर विधायक आजम खां के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। यतीमखाना मामले में वादी नन्हे की गवाही चल रहीं है। आरोप है कि वादी को गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस ने आजम खां और चार अज्ञात सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने सपा विधायक आजम खां और चार-पांच अन्य लोगों का उल्लेख किया है। जिसमे उसने कहा है कि 2019 में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका यतीमखाना में मकान था, जिसे सपा शासनकाल में तोड़ दिया गया था। इसके बाद आजम खां के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने रामपुर पब्लिक स्कूल का निर्माण शुरूकरा दिया था।

बुधवार को इस मामले में गवाही होनी थी, लेकिन सुबह 9:30 बजे उसके मकान पर चार-पांच लोग पहुंच गए और बोले कि आजम खां के मामले में आज गवाही है, हमे पूर्व मंत्री आजम खां ने भेजा है अगर सही बात कहीं, तो तुम्हारा हाल बुरा होगा। वह थाने पहुंच गया। उसने आजम खां सहित पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नन्हे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : अखिलेश का भाजपा पर बड़ा तंज, बोले- शुक्र मनाइए कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट नहीं वसूला जाएगा

संबंधित समाचार