मथुरा: जन्माष्टमी पर तीन नई ट्रेनों का होगा संचालन, इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
मथुरा, अमृत विचार। कान्हा के जन्मदिन को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरु हो गया है। शहर में जगह जगह लोगों के झुंड के झुंड दिखाई दे रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की कतार लगी हुई है। लोग अपने निजी वाहनों के साथ ही ट्रेन एवं बसों से भी यहां आ …
मथुरा, अमृत विचार। कान्हा के जन्मदिन को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरु हो गया है। शहर में जगह जगह लोगों के झुंड के झुंड दिखाई दे रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की कतार लगी हुई है। लोग अपने निजी वाहनों के साथ ही ट्रेन एवं बसों से भी यहां आ रहे हैं।
रेल प्रशासन ने जन्माष्टमी मेला के मद्देनजर मथुरा स्टेशन तक तीन ट्रेनों का संचालन शुरु किया है। इसके साथ ही तीन ट्रेन का ठहराव मथुरा स्टेशन पर निर्धारित किया है। ताकि श्रद्धालु आसानी से अपने अराध्य की जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो और बिना किसी परेशानी के वापस अपने घर पहुंच जाएं।
रेलवे मीडिया प्रभारी के अनुसार ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा पैसेंजर गाडी को 18 से 19 अगस्त
तक मथुरा तक बढ़ाया। गाडी संख्या 04171/04172 अलवर -मथुरा पैसेंजर गाडी को 20 से 21 अगस्त आगरा छावनी तक बढ़ाया है। इसके अलावा गाडी संख्या 14211/14212 आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी गाडी को 18 से 21 अगस्त तक ग्वालियर तक बढ़ाया गया है।
इसके अलावा तीन गाडियों का यहां अस्थाई ठहराव भी किया गया है। ट्रेन संख्या- 18237/18238 बिलासपुर-अमृतसर छतीसगढ़ एक्सप्रेस, गाडी संख्या 18477/18478 योग नगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस और गाडी संख्या 14211/14212 आगरा–नई दिल्ली इंटरसिटी का 18 से 21 अगस्त तक भूतेश्वर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव निर्धारित किया है।
