अमेठी : पानी पीने की छुट्टी मांगने पर छात्र को शिक्षक द्वारा जूते से पीटने का आरोप, पिता ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना /अमेठी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव चकबहेर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र द्वारा पानी पीने के लिए छुट्टी मांगने पर नाराज शिक्षक ने छात्र की परिसर में ही जूते से पिटाई कर दी। पिता ने पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती …

मुसाफिरखाना /अमेठी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव चकबहेर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र द्वारा पानी पीने के लिए छुट्टी मांगने पर नाराज शिक्षक ने छात्र की परिसर में ही जूते से पिटाई कर दी। पिता ने पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मठा भुसुंडा के गांव चकबहेर निवासी धर्मराज यादव पुत्र देव नारायण यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र अमन गांव के ही प्राथमिक विद्यालय चकबहेर में कक्षा तीन का छात्र है। अमन प्रतिदिन की तरह बुधवार को स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अमन परिसर के अंदर ही नल से पानी पीने के लिए शिक्षक के पास छुट्टी लेने गया। हालांकि शिक्षक मोबाइल फोन पर व्यस्त थे। इस लिए छात्र पानी पीने चला गया, लेकिन बच्चे की गुस्ताखी शिक्षक को नागवार गुजरी और छात्र के लौटने पर आरोप है कि बगैर पूछतांछ के शिक्षक ने छात्र अमन को जूते से मारा और घर में नहीं बताने की हिदायत भी दी। छुट्टी के बाद अमन रोते बिलखते घर पहुंचा और परिजनों से मारपीट की बात बताया। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। स्कूल खुलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री महिला को जलाने जैसी घटनाओं के प्रति संवेदनशील नहीं- सतीश पूनियां

संबंधित समाचार