रायबरेली : भाजपा विधायक ने किया शिक्षकों का सम्मान, कही यह बड़ी बात
रायबरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर तिरंगा कार्यक्रम’ के दौरान पिछले एक सप्ताह से परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्यक्रम के जरिए अपनी अलग छाप छोड़ने वाले 75 शिक्षकों और 75 विद्यालयों का सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया। राजकीय …
रायबरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर तिरंगा कार्यक्रम’ के दौरान पिछले एक सप्ताह से परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्यक्रम के जरिए अपनी अलग छाप छोड़ने वाले 75 शिक्षकों और 75 विद्यालयों का सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का सम्मान सलोन विधायक अशोक कुमार और बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
शिक्षकों का सम्मान करते हुए सलोन से भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारी परम्परा रही है। आज मैं भी उसी परम्परा का निर्वाहन करने के लिए आया हूं। शिक्षकों ने ही मुझे भी पढ़ाकर यहां तक पहुंचाया है। मेरे माता-पिता और शिक्षकों की तरफ से दिए गए बेहतर ज्ञान की वजह से मैं भी सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेषों में भी नौकरी किया हूं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी हमारे जीवन में आया, जब एक शिक्षक ही मेरी पढ़़ाई के लिए पतवार बने थे। उनके सहयोग के जरिए ही मेरी आगे की पढ़ाई हो पाई। विधायक अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों की तरफ से किए गए बेहतर कामों की वजह से आज उन्हें सम्मानित का मौका मिला है। मेरी शुभकामनाएं उन शिक्षकों के साथ भी है जो कि आज यहां तक नहीं पहुंच पाएं।
बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले एक सप्ताह तक चले हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में तहत विद्यालयों में बेहतर कार्यक्रम हुए है। एक सप्ताह के दौरान विद्यालयों में एक उत्सव जैसा माहौल रहा। इस उत्सव में बढ़ चढ़कर सभी विद्यालयों की सहभागिता रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों और विद्यालयों के साथ ही साथ अन्य शिक्षकों ने भी बेहतर काम किया होगा। मेरी तरफ से उन शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी शुभकामनाएं है। वे लोग ऐसे ही विद्यालयों को बेहतर बनाते के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि अपने अपने विद्यालयों में निपुण भारत अभियान को सफल बनाना है। निपुण भारत अभियान आप सभी लोगों की मेहनत से ही सफल रहेगा। कार्यक्रम के दौरान वंदना पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कनौजिया और जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के का सम्मान करते हुए कहा कि शिक्षकों को और अधिक मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि सम्मान पाकर शिक्षकों को बैठना नहीं है, उन्हें और बेहतर काम करना होगा ताकि वे लोग बेहतर काम कर सकें। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना वंदना पाण्डेय ने प्रस्तुत की और संचालन डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने किया। एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह की रही।
इस मौके पर बीईओ कुलदीप और केके त्रिपाठी, डॉ महेन्द्र सिंह, जिला स्काउट मास्टर षिवषरण सिंह, रेनू शुक्ला, अजय सिंह चंदेल, सुरेश मिश्रा, डॉ. दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, अविलय सिंह, आषीष सिंह, दिलीप यादव, अजीत श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, प्रतिमा सिंह, शशि देवी, शैल कुमारी, शशि सिंह, प्रीति द्विवेदी, नीलिमा सिंह, हेमलता, केसी सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : बेकाबू डंपर से कुचल कर गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
