रामपुर: टिकैत ने कहा- एमएसपी लागू कराने के लिए संघर्षरत रहेगा किसान
रामपुर,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एमएसपी लागू नहीं करती किसान संघर्ष करता रहेगा। कहा कि भाजपा बंदूक दिखाकर शासन कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं से लेना-देना नहीं, बल्कि लोगों में दहशत फैलाना है। किसान हित में उनका आंदोलन जारी रहेगा। …
रामपुर,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एमएसपी लागू नहीं करती किसान संघर्ष करता रहेगा। कहा कि भाजपा बंदूक दिखाकर शासन कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं से लेना-देना नहीं, बल्कि लोगों में दहशत फैलाना है। किसान हित में उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से लखीमपुर पहुंचे का आह्वान किया। कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी की मांग के लिए किसान लखीमपुर खीरी में 72 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
सिविल लाइंस स्थित भाकियू कार्यालय पर बुधवार की दोपहर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता लखीमपुर जाते समय कुछ देर के लिए रुके। उनके पहुंचने से पहले काफी संख्या में कार्यालय पर किसान एकत्र हो गए थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिलाध्यक्ष हसीब अहमद से लखीमपुर जाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा तो बंदूक दिखाकर शासन कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है बल्कि, भाजपा का मकसद दहशत फैलाना है। दावा किया कि वर्ष 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को वोट नहीं देगी। लेकिन बंदूक दिखाकर जनता से वोट हासिल किया जाएगा। हारे प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट मिलेगा क्योंकि, ऐसा पिछले चुनाव में हो चुका है।
राकेश टिकैत ने कहा कि हमें आंदोलन के जरिए देश को बचाना है। किसानों की समस्याओं का समाधान भी आंदोलन से होगा। देश और किसान हित में उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इसके बाद टिकैत जिले के सैकड़ों किसानों के साथ लखीमपुर रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: वादी को धमकाने के मामले में आजम खां समेत पांच पर मुकदमा, गवाही देने से रोकने का लगाया आरोप
