संभल : तिरंगे के अपमान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगे के अपमान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फोटो में असमोली विकास खंड में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज काफी झुका नजर आ रहा, वहां पर मौजूद किसी भी जिम्मेदार ने तिरंगे को सीधा करने का प्रयास …

संभल/असमोली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगे के अपमान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फोटो में असमोली विकास खंड में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज काफी झुका नजर आ रहा, वहां पर मौजूद किसी भी जिम्मेदार ने तिरंगे को सीधा करने का प्रयास नहीं किया।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा। इसके तहत हर घर तिरंगा फहराने की कवायद की गई थी, जबकि सभी विभागों में भी झंडा फहराया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि तिरंगा किसी भी दिशा में झुकना नहीं चाहिए और गंदा व फटा नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद असमोली विकासखंड में स्थित कंपोजिट विद्यालय अखबंदपुर में तिरंगे के अपमान का फोटो वायरल होने की बात सामने आ रही।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में फहराए गए तिरंगों में एक तिरंगा करीब दो फिट तक फोटो में झुका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि नियमानुसार तिरंगा पूरी तरह से सीधा होना चाहिए। वायरल फोटो में गुरुजी व अन्य जिम्मेदार लोग भारत माता के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहां पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे सीधा करने की जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि अभी तक मामले में शिकायत नहीं मिली है। जिस कारण विभागीय जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं।

ग्राम प्रधान दौरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं ने तिरंगे को डंडा में लगाकर पौधों से बांध दिया था। जो हवा के चलने से तिरछा हो गया था और उस समय स्कूल हम सभी राष्ट्रगान का गायन कर रहे थे। इसलिए तिरंगा को सीधा नहीं किया गया। राष्ट्रगान समाप्त होने पर तिरंगा को सीधा कर दिया गया था। राष्ट्रगान के समय किसी ने फोटों खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रधानाचार्य राजेश ने बताया कि जिस समय तिरंगा फहराया जा रहा था। उस समय हवा चल रही थी। पौधे के सहारे बंधे होने से तिरंगा एक ओर को झुक गया होगा। तिरंगा तिरछा होने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर पता होता तो तिरंगा को सीधा किया जाता।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अवैध पैथाेलॉजी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

संबंधित समाचार