बरेली: गणेश चौथ मेले को लेकर रेल प्रशासन का तोहफा, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगामी गणेश चौथ मेले के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन अलीगढ़ रूट की पैसेंजर ट्रेनों में अनारक्षित कोच अतिरिक्त लगाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल में अप व डाउन कुल आठ जोड़ी ट्रेनों के अंदर …

बरेली, अमृत विचार। आगामी गणेश चौथ मेले के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन अलीगढ़ रूट की पैसेंजर ट्रेनों में अनारक्षित कोच अतिरिक्त लगाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल में अप व डाउन कुल आठ जोड़ी ट्रेनों के अंदर अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। जिनमें बरेली जंक्शन की ट्रेनें भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 04376 बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो कोच बरेली से, 04378 बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो कोच, 04375 अलीगढ़-बरेली एक्सप्रेस स्पेशल में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो कोच अलीगढ़ जंक्शन से, 04377 अलीगढ़-बरेली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में दो कोच सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो कोच अलीगढ़ से लगाए जाएंगे। यह सुविधा यात्रियों को 29 अगस्त से 17 सितंबर तक इन ट्रेनों में मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अलीगंज में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

संबंधित समाचार