बाराबंकी : तिरंगा रैली के दौरान लगे थे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे, पूर्व विधायक के धरना देने पर मिला कार्रवाई का आश्वासन
हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। 13 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर समुदाय विशेष के सभासद द्वारा निकाली गई रैली में हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे थे। सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संबंधित सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर तनाव फैल गया …
हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। 13 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर समुदाय विशेष के सभासद द्वारा निकाली गई रैली में हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे थे। सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संबंधित सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर तनाव फैल गया है। पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित हैदरगढ़ कोतवाली में ही धरने पर समर्थकों सहित बैठ गए हैं। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई है।
हैदरगढ़ नगर पंचायत के सभासद अय्यूब कुरैशी ने 13 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली थी। जिसमें किसी ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। जिसका एक दलित युवक आशीष कुमार पुत्र रामदास निवासी बबुरिहा बताओ ना हैदर गढ़ बाराबंकी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था फोन मेरा जब इसकी जानकारी अय्यूब कुरैशी को मिली तो उन्होंने संबंधित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी पिटाई कर उसे बंद कर दिया गया।
जब इसकी जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित को मिली तो वे समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। और संबंधित युवक को छुड़वा लिया। इसके बाद वे थाने में ही धरने पर बैठ गए और सभासद के साथ दलित युवक बताओ ना निवासी अशोक राज को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे । पूर्व विधायक के आग्रह पर पुलिस ने आशीष कुमार पुत्र रामदास की तहरीर पर रैली के आयोजक अय्यूब कुरैशी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विधायक और उनके समर्थक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। थाने में धीरे-धीरे उनके समर्थकों की संख्या बढ़ने लगी है। सभासद अयूब कुरैशी का कहना है कि कौन मेरी रैली में हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था । इसका पता पुलिस को लगाना चाहिए। मेरी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ कर पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई थी। उसे छुड़वा कर भाजपा के लोग दबाव डालकर मुझे फर्जी मुकदमे में फंसा रहे हैं।
स्थगित हुआ धरना
हैदरगढ़ कोतवाली के तीन सिपाहियों के खिलाफ सस्पेंशन कार्रवाई का सीओ हैदरगढ़ जेएन अस्थाना द्वारा बुधवार रात को आश्वासन दिए जाने पर भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। और अपने सैकड़ों समर्थकों को घर जाने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: गोली और तलवार चलाने वाले आईटीआई गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार
