बरेली: एक्शन मोड में बीडीए, मिनी बाईपास पर अवैध कॉलोनी का ढहाया निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास बन रही अवैध कालोनी को बीडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया। यहां कई मकानों की नींव पड़ चुकी थी। बुलडोजर चलाकर जमीन को समतल कर दिया गया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा …

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास बन रही अवैध कालोनी को बीडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया। यहां कई मकानों की नींव पड़ चुकी थी। बुलडोजर चलाकर जमीन को समतल कर दिया गया।

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्नल शौकत अली, मो. अली रजा व इंद्रजीत सिंह मिनी बाईपास रोड पर ग्रीन सिटी के पास लगभग 7000 वर्गमीटर में अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे, जिसमें सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल आदि कार्य किया जा रहा था।

कालोनी का कोई नक्शा पास नहीं कराया गया था। इस बारे में प्राधिकरण से कई नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओं ने उसे अनसुना कर दिया। बुधवार को अवर अभियंता रमन अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह एवं प्रवर्तन टीम ने अवैध कालोनी में चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। बीडीए वीसी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किए बगैर कराए अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: गणेश चौथ मेले को लेकर रेल प्रशासन का तोहफा, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

संबंधित समाचार