बरेली: मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में डेटा समीक्षा के अनुभवी को मिलेगी वरीयता, जानें डिटेल्स
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के ब्लॉक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की गई है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के …
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के ब्लॉक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की गई है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट मौका देने को लेकर सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम ब्लॉक क्षेत्रों में संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
बताया कि बहेड़ी, फतेहगंज, मझगवां, रिछा और शेरगढ़ आकांक्षी ब्लॉक हैं। शोधार्थियों का चयन सभी योजनाओं का मूल्याकंन के लिए एसडीएम और खंड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए योजनाओं के सर्वेक्षण किया जाएगा। फेलोशिप कार्यक्रम के आदेश नियोजन विभाग की बेवसाइट www.planning.up.nic.in और cmis पोर्टल पर अपलोड किए जा सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि चयन के लिए आवेदन की तिथि 24 अगस्त तक है। उसे सीएम फेलोशिप की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख को उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। फेलोशिप कार्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का कृषि ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं संबद्ध क्षेत्र, वन पर्यावरण, जलवायु क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता पोषण एवं कौशल विकास, उर्जा एवं नवीनीकरण ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति, डेटासाइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, आईटीईएस, जैव प्रोद्योगिकी मशीन लर्निंग डेटा गवर्नेस, बैंकिग, वित्त एवं कर राजस्व, लोक नीति एवं गवर्नेस के क्षेत्रों में चयन किया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि प्रमुख संस्थानों, विश्वविद्यालयों से प्रथम श्रेणी, न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, उच्च शैक्षिक योग्यता, हिंदी भाषा को बोलने और लिखने में कुशल होना चाहिए। आवेदकों के पास कंप्यूटर की जानकारी हो। डेटा की समीक्षा में अनुभव वालों को वरीयता मिलेगी। फील्ड में भी कार्य करने का इच्छुक होना चाहिए।
चयनित लाेगों को 30 हजार प्रतिमाह की दर से पारिश्रमिक के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी को पारिश्रमिक के अलावा क्षेत्र में भ्रमण के लिए 10 हजार प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं, ऐसे लोगों को विभागीय योजनाओं में कार्यों के लिए टेबलेट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये एक मुश्त दिए जाएंगे। चयनित शोधार्थी को विकास खंड में ही आवासीय सुविधा दी जाएगी। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह भी पढ़े- बरेली: एक्शन मोड में बीडीए, मिनी बाईपास पर अवैध कॉलोनी का ढहाया निर्माण
