बहराइच : संरक्षित क्षेत्र से कछुए का किया शिकार, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र से एक व्यक्ति ने कछुए का शिकार कर लिया। वन कर्मियों की टीम ने घर से मांस और अन्य सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। कतरनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में स्थित बगुलहिया बीट में नाला प्रवाहित होती है। नाला संरक्षित …

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र से एक व्यक्ति ने कछुए का शिकार कर लिया। वन कर्मियों की टीम ने घर से मांस और अन्य सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

कतरनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में स्थित बगुलहिया बीट में नाला प्रवाहित होती है। नाला संरक्षित वन क्षेत्र में है। इस नाले से एक शिकारी ने कछुए का शिकार कर लिया। इसके बाद कछुए को लेकर घर चला गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन के निर्देशन में वन विभाग के वन दरोगा अनिल कुमार, वन रक्षक मालिक राम और चौकीदार राम दुलारे की टीम ने जानकारी मिलने पर घर पर दबिश दी।

टीम ने सुजौली थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी मलखा पुत्र सुदर्शन को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें –हरदोई : सेनानियों व शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

संबंधित समाचार