Corona Update: दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 1652 नए मामले, आठ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आये जबकि आठ और मरीजों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर करीब एक पखवाड़े बाद 10 प्रतिशत से नीचे आ गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गए आंकड़े से मिली। दिल्ली में बुधवार को संक्रमण दर …

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आये जबकि आठ और मरीजों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर करीब एक पखवाड़े बाद 10 प्रतिशत से नीचे आ गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गए आंकड़े से मिली। दिल्ली में बुधवार को संक्रमण दर कम होकर 9.92 फीसदी पर आ गई।

दिल्ली में कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,88,391 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,400 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 के ये मामले 16,658 जांच से सामने आये।

यह भी पढ़ें-  एलोपैथी पर बाबा रामदेव के बयानों से दिल्ली HC खफा, कहा- लोगों को गुमराह न करें

संबंधित समाचार