लखनऊ : सर्पदंश से खराब हो रहा था युवती का हाथ, एसजीपीजीआई चिकित्सकों ने सर्जरी कर बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने एक युवती के हाथ की प्लास्टिक सर्जरी कर,उसके हाथ को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया। महिला को कोबरा सांप ने काट लिया था । स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला की जान बचाने में चिकित्सकों ने कामयाबी हासिल की थी,लेकिन हाथ में जिस जगह पर कोबरा …

लखनऊ, अमृत विचार। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने एक युवती के हाथ की प्लास्टिक सर्जरी कर,उसके हाथ को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया। महिला को कोबरा सांप ने काट लिया था । स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला की जान बचाने में चिकित्सकों ने कामयाबी हासिल की थी,लेकिन हाथ में जिस जगह पर कोबरा सांप ने काटा था,वहां घाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा था। जिससे एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एण्ड बर्न विभाग के एचओडी प्रो. राजीव अग्रवाल व उनकी टीम ने सर्जरी कर महिला के हाथ को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया है।

प्रो.राजीव अग्रवाल

दरअसल, मुजफ्फरपूर के गांव मीनापुर की रहने वाली एक युवती को बीते 24 जुलाई को एक कोबरा सांप ने काट लिया। जिसके बाद तुरंत बाद हाथ में अत्यधिक दर्द,सूजन और जलन शुरू हो गयी। आस-पास के त्वचा के रंग मे भी बदलाव आ गया, इतना ही नहीं युवती को बुखार,उल्टी,सिर दर्द एवं कंपकपी लगने लगी। जल्द ही उसके मुहं से झाग निकलने लगा और वो बेहोश हो गयी। आनन-फानन में परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने युवती की जान बचाने में कामयाबी हासिल की। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद मरीज तो ठीक हो गयी,लेकिन उसके हाथ का घाव बढ़ता चला गया।

एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एण्ड बर्न विभाग के एचओडी प्रो. राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में बीते 5 अगस्त को एक 25 साल कि युवती जिसको सांप ने काटा हुआ था,दिखाने आयी थी। मरीज के दायें हाथ पर काफी बड़ा घाव पाया गया जो उंगली तक जा रहा था। घाव काफी गहरा था, जिसमें अन्दर मांसपेशियां एवं टेंडन भी फुल हुए थे सूख रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले मरीज के घाव को ड्रेसिंग के जरिए बेहतर किया गया और उसके बाद आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी से इसके हाथ की क्षतीग्रस्त त्वचा एवं टेन्डन को फ्लैप के द्वारा पुर्नगठित किया गया। उन्होंने बताया कि अब यह मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।

सर्जरी टीम

मुख्य सर्जन : प्रो. राजीव अग्रवाल

प्रमुख निश्चेतक: डॉ. संजय कुमार

रेजिडेन्ट डाक्टर: डॉ. भूपेश

कोबरा के डसने के लक्षण

1. काटने की जगह घाव होना

2. त्वचा का रंग बदलना

3. सूजन आना

4. कंपकपी होना

5. उल्टी आना

6. मुंह से झाग निकलना

7. आंखो का धुंधलापर

8. पसीना आना

9. बेहोशी आना

10. एलर्जी होना

11. घाव के चारो ओर सुजन, जलन एवं लाल होना

12. दस्त

13. बुखार

14. पेट दर्द

15. सिर दर्द

16. नब्ज का तेज होना

17. थकान

18. प्यास लगना

19. मंसपेशी की कमजोरी

20. सांस लेने में कठिनाई

21. धुंधली दृष्टी

सांप के डसने पर क्या करें

एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एण्ड बर्न विभाग के एचओडी प्रो. राजीव अग्रवाल बताते हैँ कि यदि किसी को सांप ने काटा हो तो अस्पताल पहुंचने तक का समय बहुत किमती होता है क्योंकि मरीज की हालत हर मिनट बिगड़ सकती है।

1. सांप के काटने के बाद घबरायें नहीं

2. तुरन्त डाक्टर को फोन करें एवं अस्पताल ले जाने कि तैयारी करें।

3. रोगी को जमीन पर आराम की अवस्था में लेटा दें।

4. सांप काटने के घाव को पानी एवं साबुन से धोयें।

5. जहां सांप ने काटा है वहां किसी साफ कपड़े से ढक दें।

6. रोगी अगर अंगुठी,घडी़,चूड़ी इत्यादी पहने हो तो उसे निकाल दें।

7. कटे वाले भाग को स्थिर रखें तथा ज्यादा चलायें नही, और एक खपची बांध दें।

8. रोगी को तुरन्त अस्पताल लेकर जायें।

9. रोगी के सर्पदंश के प्रभाव से मुक्त होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी के चिकित्सक को

जरूर दिखाएं।

सांप काटने के बाद क्या ना करें

अगर किसी मनुष्य को सांप ने काटा है तो यह भी आवश्यक है कि क्या

चीज नही करनी चाहिए, क्योंकि यह करने से अत्यधिक हानी होगी।

1. जिस सांप ने काटा है, उसको पकड़ने कि कोशिश न करें, मारने कि कोशिश ना करें

2. मरा हुआ सांप भी खतरनाक होता है, उसे ना छुए।

3. सांप के कटे हुए सिर से भी दूर रहें, क्योंकि वो भी डंक मार सकता

है।

4.डसे हुए हिस्से के आगे या उपर कोई

कपड़ा या रस्सी ना बांधे।

5. सर्पदंश के घाव को चाकू से ना काटें।

6. सर्पदंश के घाव को मुंह से ना चूसें

7. सर्पदंश के घाव पर बर्फ ना लगायें एवं पानी में ना डुबायें।

8. सर्पदंश के रोगी को मादक पदार्थ ना पिलायें।

9. सर्पदंश के रोगी को दर्द निवारक दवा भी ना दें।

यह भी पढ़ें –कानपुर हिंसा : धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाले चार लोगों पर चलेगा मुकदमा

संबंधित समाचार