अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में नमाज के दौरान भीषण विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की मस्जिद में बुधवार शाम की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए हैं। 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।  इस विस्फोट में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक …

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की मस्जिद में बुधवार शाम की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए हैं। 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।  इस विस्फोट में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना की शुरुआत में तालिबान ने मौत के आंकड़े को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में बताया गया कि 20 लोगों की मौत हुई है।

घायलों को काबुल के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक है कि इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। काबुल में हुए कई धमाकों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका सामने आई है।

यह भी पढ़ें- US China Tension: जलवायु को लेकर भिड़े चीन और अमेरिका, ट्विटर पर चला आरोपों का दौर

संबंधित समाचार