कृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जन्माष्टमी की दी बधाई
लखनऊ। यूपी में कृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिव्ट करके जन्माष्टमी की बधाई दी हैं। सुप्रीमो मायावती ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि ” जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी लोग रोजी-रोजगार तथा सुख-शान्ति के साथ जीवन व्यतीत करें यही कामना व संघर्ष हैं हमारा”। …
लखनऊ। यूपी में कृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिव्ट करके जन्माष्टमी की बधाई दी हैं। सुप्रीमो मायावती ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि ” जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी लोग रोजी-रोजगार तथा सुख-शान्ति के साथ जीवन व्यतीत करें यही कामना व संघर्ष हैं हमारा”।
जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी लोग रोजी-रोजगार तथा सुख-शान्ति के साथ जीवन व्यतीत करें यही कामना व संघर्ष।
— Mayawati (@Mayawati) August 18, 2022
आपको बतादें कि जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भी भ्रम की स्थिति काफी हैं। इसकी वजह हैं कि इसकी वजह है अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग न होना। रोहिणी नक्षत्र 20 अगस्त की भोर में 4.58 बजे लग रही है और अगले दिन सुबह सात बजे समाप्त हो रही है, जबकि अष्टमी तिथि 18 अगस्त की रात में लगेगी जो 19 अगस्त को रात 1.06 बजे तक रहेगी।
ऐसे में कुछ ज्योतिषियों की मानें तो 19 अगस्त को ही प्रभु का जन्मोत्सव मनाने की सलाह दी है। क्योंकि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को ही भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धालु मनाते हैं। कई वर्षों बाद ऐसा हो रहा है जब बिना रोहिणी नक्षत्र के ही अष्टमी तिथि पड़ रही है।
रोहिणी नक्षत्र में व्रत करने वाले भक्त 20 अगस्त को भी जन्मोत्सव मना सकते हैं। वैसे 18 अगस्त की रात 12.14 बजे अष्टमी लग रही है और अगले दिन रात 1.06 बजे तक यह तिथि रहेगी। 19 को उदया तिथि में ही अष्टमी है ऐसे में इस दिन ही प्रभु का जन्मोत्सव मनाना श्रेयकर होगा।
यूपी सरकार ने इस जन्माष्टामी के खास मौके को लेकर 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश किया घोषित किया हैं। आपको बता दें कि यूपी में पहले कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी को लेकर 18 अगस्त और 19 अगस्त को लेकर काफी कन्फ्यूजन था। मगर अब सरकार ने 19 अगस्त की जन्मष्टमी की छुट्टी घोषित कर दी हैं। इस अवकाश में हर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
पढ़ें-कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सरकार ने जारी किया आदेश, 18 की जगह अब 19 अगस्त को रहेगा अवकाश
