बरेली: जिला अस्पताल की बीमार सीवर लाइन का कोई उपचार नहीं, सड़क पर भर जाता है गंदा पानी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में लंबे समय से सीवर लाइन व्यवस्था खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी चोक सीवर लाइन का इलाज नहीं है। जिला अस्पताल में बीमार सीवर लाइन अब एक लाइलाज बीमारी की तरह हो गई है। जिला अस्पताल में ओपीडी के सामने एमरजेंसी की तरफ जाने वाले रास्ते पर लंबे …
बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में लंबे समय से सीवर लाइन व्यवस्था खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी चोक सीवर लाइन का इलाज नहीं है। जिला अस्पताल में बीमार सीवर लाइन अब एक लाइलाज बीमारी की तरह हो गई है। जिला अस्पताल में ओपीडी के सामने एमरजेंसी की तरफ जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से सीवर लाइन खराब है। जिस कारण सीवर का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इस गंदे पानी मे स्टाफ से लेकर डॉक्टर, मरीज व तीमारदार गुजरते हैं। जिले भर से इलाज कराने आने वाले हालात देखकर और बीमार हो जाते हैं। इस समस्या का लंबे समय से कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

पड़ोस में है चौकी बदबू में बैठते हैं पुलिस वाले
जिस जगह पर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है ठीक उसके पास में ही जिला अस्पताल चौकी बनी हुई है। इस चौकी में बैठने वाले दरोगा व सिपाही गंदे पानी से आ रही बदबू से परेशान रहते हैं। वह इस बदबू के बीच मे बैठ कर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।

अधिकारी बैठे आंख मूंद कर
जिला अस्पताल में सीवर लाइन चोक होने की समस्या लंबे समय से है। हालांकि एक-दो बार खानापूर्ति कर सीवर लाइन को सही कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे हैं, और अस्पताल में आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
दो चार दिन पहले एसीएमओ ने इस बारे में संबंधित विभाग को लिखकर दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।- बलवीर सिंह, सीएमओ बरेली।
ये भी पढ़ें- मिशन अस्पताल: 26 करोड़ की स्टांप शुल्क चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जल्द होगी सुनवाई
