बहराइच: जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार, सपाइयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश समेत बहराइच जनपद भयंकर सूखे की चपेट में है, इस सूखे की मार से किसान वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। इसको लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभी ने जनपद को …

बहराइच। उत्तर प्रदेश समेत बहराइच जनपद भयंकर सूखे की चपेट में है, इस सूखे की मार से किसान वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। इसको लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभी ने जनपद को सूखा घोषित किए जाने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में जनपद बहराइच को सूखा ग्रस्त घोषित करने के सम्बंध में पांच सूत्रीय मांग पत्र लेकर सपा नेता व पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी हाथों में तख्ती व बैनर लिए हुए किसानों का कर्जा माफ करो, बहराइच को सूखाग्रस्त घोषित करो के नारे लगा रहे थे।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि जनपद में अब तक औसत वर्षा के सापेक्ष कुल 20% वर्षा हुई है , समय से बारिश न होने के कारण 40% किसान धान की रोपाई नही कर सके है औऱ जिन किसानों ने किसी तरह से धान की रोपाई कर ली है उनकी धान की 50% से अधिक फसल सूख गई है। डीजल के दामो में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण पम्पिंग सेट से खेत की सिंचाई करने में ज्यादा रकम खर्च होती है जिसे किसान वहन नही कर पा रहा।

विधायक कैसरगंज आंनद यादव ने कहा कि किसान वर्ग बुरी तरह परेशान है और जनपद में सूखा ग्रस्त जैसे हालात है। भीषण सूखाग्रस्त होने के कारण मनुष्य से लेकर पशु पंक्षी जीव जंतु पेड़ पौधे और फसल तक प्रभावित है।धान की रोपाई न के बराबर हुई है। और गन्ने की फसल भी नुकसान में है। सपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से बहराइच जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करने तथा सूखाग्रस्त क्षेत्र की अनुमन्य सुविधाएं किसानों को देने की मांग की।

साथ ही किसानों की फसल की क्षति का सर्वे कराकर किसानों को मुवावजा देने, निजी नलकूंपों की सिंचाई माफ करने, किसानों के फसली ऋण की किस्तें माफ कर वसूली स्थगित करने और ग्रामीण क्षेत्रो में निजी नल कुंपों से सिंचाई के लिए आबाध रूप से कम से कम 20 घण्टे की बिजली आपूर्ति करने की मांग की।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता भगत राम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्र, डॉ. आलम सरहदी, डॉ. आशिक अली, शकील मेकरानी, झुग्गी लाल यादव, मनु देवी, श्रीमतीसुमन शर्मा, एडवोकेट मंजू चौधरी, अनवर खां वारसी, नाशिर खां ‘नईम’, डॉ. अनवारुल, अकील खान, शैलेश सिंह, नंदेश्वर यादव, जवाहर लाल यादव, महेंद्र स्वरूप, सुनील निषाद, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिला जीत सिंह, कन्हैया लाल लोधी, पूर्व चैयरमैन वाहिद कुरेशी , एडवोकेट मिथुन बाल्मीकि, आशाराम निषाद, शमशाद अहमद ,मोबिन खान सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में उठी बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

संबंधित समाचार