रायबरेली: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिये पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात इन्द्र पाल सिंह द्वारा यातायात शाखा में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर निर्देशित किया गया कि यातायात कर्मियों द्वारा जनता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाये। हम सभी लोक सेवक हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम जनता को जागरुक करें और यातायात नियमों का पालन करने …

रायबरेली। गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात इन्द्र पाल सिंह द्वारा यातायात शाखा में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर निर्देशित किया गया कि यातायात कर्मियों द्वारा जनता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाये। हम सभी लोक सेवक हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम जनता को जागरुक करें और यातायात नियमों का पालन करने के लिये उन्हें प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जनपद के किसी भी हाइवे,रोड पर अवैध रुप से ट्रक व अन्य वाहन न खड़ा हो पाये।जनपद में अवैध टैक्सी व बस स्टैंड कहीं भी संचिलित नहीं होना चाहिए तथा उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही तथा चालान किया जायेगा । सभी यातायत कर्मी सतर्क तथा अच्छे टर्न आउट के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहकर उच्चकोटि का यातायात नियन्त्रण करेंगे।वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत यदि प्राप्त होती है तो एसे कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मदद कर उचित इलाज की व्यवस्था तत्काल की जाये तथा गोल्डन आवर के नियमों का पालन किया जाये। सीओ ने कहा कि अनुशासित यातायात शहर की शान होती है ।इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री आशुतोष त्रिपाठी, समस्त टीएसआई, समस्त एचसीटीपी, आरक्षी टीपी, समस्त होमगार्ड एवं पीआरडी जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक और आरटीओ ने की ई रिक्शा यूनियन के साथ बैठक

संबंधित समाचार