अयोध्या: जन्माष्टमी व गणेश पूजा को लेकर समितियों संग हुई बैठक, पदाधिकारियों ने रखी यह मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व गणेश पूजा को सकुशल निपटाने के लिए पूजा समितियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। गुरुवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में केन्द्रीय दुर्गापूजा और रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन तिलक …

अयोध्या। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व गणेश पूजा को सकुशल निपटाने के लिए पूजा समितियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

गुरुवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में केन्द्रीय दुर्गापूजा और रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन तिलक हाल में किया गया। केन्द्रीय दुर्गापूजा व रामलीला समन्वय समिति अयोध्या के अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा अवगत बताया गया कि नगर क्षेत्र में 19 अगस्त से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रारम्भ हो रहा है।

विसर्जन 25 अगस्त को नियत है। गणेश पूजा 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। जन्माष्टमी पर्व पर मन्दिरों के अतिरिक्त 21 स्थलों व गणेश पूजा की प्रतिमाएं 53 स्थलों पर स्थापित की जायेगी। पूजा पण्डालों के आस पास पर्याप्त सफाई, चूना, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्थाए गतवर्ष की भांति ही करायी जाये।

षष्ठी तिथि को कई स्थलों पर भण्डारे का आयोजन में पेयजल के टैंकर की व्यवस्था, विसर्जन की तिथि को विसर्जन घाट पर प्रकाश एवं जनरेटर की व्यवस्था, पूजा पंडाल को जाने वाले मार्ग में जल निगम द्वारा करायी जा रही सीवर लाईन खोदाई के कारण गडढे बने हुए हैं, उन मार्गों का रेस्टोरेशन कराये जाने, मूर्ति स्थल के समीप के मार्गों को व्यवस्थित करने की मांग की।

महापौर ने अनुभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व पर पूर्व की भांति जो भी व्यवस्थाएं परम्परागत रूप से करायी जाती रही है, व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाय। जिस पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय द्वारा आश्वस्त किया गया कि गतवर्ष से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। ऋषिकेष उपाध्याय द्वारा समिति के पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे पूजा पण्डालों के आस-पास निगम से सम्बन्धित कराये जाने वाले कार्यो की सूची लिखित रूप से अवगत करा दें।

पढ़ें-बरेली: बधाई लेने और हाथ जोड़ने में निपट गयी पहली बैठक

संबंधित समाचार