जन्माष्टमी पर चार घंटे मथुरा प्रवास करेंगे सीएम योगी, अन्नपूर्णा भवन का भी करेंगे उद्घाटन
मथुरा, अमृत विचार। श्रीकृष्णोत्सव में भाग लेने मथुरा आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सरकारी कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। मुख्य मंत्री यहां करीब 4 घंटा रूकेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के चलते दो अन्य मंत्री भी उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग …
मथुरा, अमृत विचार। श्रीकृष्णोत्सव में भाग लेने मथुरा आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सरकारी कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। मुख्य मंत्री यहां करीब 4 घंटा रूकेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के चलते दो अन्य मंत्री भी उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग समय पर मथुरा आ रहे है जिनमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य मंत्री का स्वागत करने हेतु उनके आगमन से पूर्व मथुरा पहुंच जायेंगे।
इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही आज रात्रि ही मथुरा आ जायेंगे। इनका रात्रि विश्राम वैटिरिनरी विश्वविद्यालय में रहेगा। यह प्रातः वेटरिनरी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यक्रताओं के साथ बैठक करेंगे। तथा उसके पश्चात पूरे दिन मुख्य मंत्री के साथ रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शुक्रवार को 11.30 बजे गोरखपुर से चलकर 12.30 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हैलीकॉप्टर से 1 बजे वृन्दावन के पवनहंस हैलीपैड पर आयेंगे। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत पर्यटन मंत्री के साथ स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा अन्नपूर्णा भवन जायेंगे।
यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम के साथ ही भवन का भ्रमण करने के बाद टीएफसी पर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम श्रीकृष्णोत्सव 2022 एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकापर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3.30 बजे मुख्यमंत्री टीएफसी से हैलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के महाविधा स्थित रामलीला मैदान आयेंगे।
4.00 श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचकर दर्शन-पूजन कर तथा यहां आधा घंटा रूकने के बाद सीधे हैलीकॉप्टर से 4.30 बजे आगरा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनाराण पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- मथुरा: सैंपलिंग तो हो रही, लेकिन रिपोर्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार
