बहराइच: प्रधान की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक, महिलाओं को बताए गये उनके अधिकार
बहराइच। जिले के विशुनापुर में देहात संस्था की ओर से गुरुवार को महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को उनके हक और अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। देहात संस्था के सहयोग से मोतीपुर तहसील के ग्राम सभा विशुनापुर में प्रधान बसंत लाल की अध्यक्षता में खुली बैठक …
बहराइच। जिले के विशुनापुर में देहात संस्था की ओर से गुरुवार को महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को उनके हक और अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। देहात संस्था के सहयोग से मोतीपुर तहसील के ग्राम सभा विशुनापुर में प्रधान बसंत लाल की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन हुआ।

जिसमे ग्राम पंचायत सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह, पंचायत सहायक, विपिन कुमार, आगनवाड़ी धनिया देवी एवं ग्राम सभा के सदस्यों की उपस्थित रही। खुली बैठक में देहात संस्था के प्रोग्राम मैनेजर रामनारायण कुमार ने मनरेगा, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आवास, विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन के प्रक्रिया की जानकारी दिया।
पंचायत सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह व प्रधान बसंत लाल ने बताया कि जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है वह सभी दस्तावेज पंचायत सहायक के पास जमा करे। जो पात्र है उनका जॉब कार्ड घर, आवास, शौचालय दिया जाएगा।देहात संस्था की तरफ से रामनारायण कुमार, गीता प्रसाद, विजय कुमार, मनोज कुमार, सुधा वर्मा, अशोक कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़ें:-आसियान की डिजीटल शिखर बैठक में सह-अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
