रामपुर: पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार, मृतक के सास और सुसर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार/रामपुर,अमृत विचार। पत्नी को ससुराल बुलाने आए युवक का ससुराल में हुए विवाद के बाद ससुरालियों ने ही गला घोटकर हत्या उसकी कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक के दो सालों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मृतक के सास व …

स्वार/रामपुर,अमृत विचार। पत्नी को ससुराल बुलाने आए युवक का ससुराल में हुए विवाद के बाद ससुरालियों ने ही गला घोटकर हत्या उसकी कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक के दो सालों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मृतक के सास व ससुर भी फरार हैं।

थाना टांडा के गांव सुरतपुर निवासी राजाराम की शादी 13 वर्ष पूर्व तहसील क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी टेकचंद की बेटी जगवती से हुई थी। उनके कोई संतान नही थी। जिसके चलते पति पत्नी मे आय दिन झगड़ा होना आम बात हो गई थी। विवाद के के बाद जगवती अपने मायके आ गई ओर बार बार बुलाने पर भी वह अपने पति के घर नही गई।

14 अगस्त को राजा राम अपनी पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल आ गया और पत्नी से साथ चलने को कहा लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इस दौरान राजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई थी। सूचना पर मृतक के परिजन आ गए थे।

राजाराम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच हंगामा काट रहे लोगों को शांतकरा शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या पुष्टि होने के मृतक के परिजनों ने हत्या करने की रिपोर्ट ससुर टेक चंद,सास जमना देवी,पत्नी जगवती,साले राजकुमार,अशोक के खिलाफ दर्ज कराई थी। जिस पर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस साले राजकुमार व अशोक को पहले ही जेल भेज चुकी है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल मृतक की पत्नी जगवती घर पर है। जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मृतक के सास ससुर को तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:-रामपुर: टिकैत ने कहा एमएसपी लागू कराने के लिए संघर्षरत रहेगा किसान

संबंधित समाचार