ग्रेटर नोएडा: डीजीएम के घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा । जिले में रक्षाबंधन वाले दिन डीजीएम के घर हुई चोरी का पर्दापाश करते हुए एक प्लंबर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित हाईप्राफोइल घरों की रेकी करता था। इसके बाद वह घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले तो प्लंबर …
ग्रेटर नोएडा । जिले में रक्षाबंधन वाले दिन डीजीएम के घर हुई चोरी का पर्दापाश करते हुए एक प्लंबर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित हाईप्राफोइल घरों की रेकी करता था। इसके बाद वह घटना को अंजाम देता था।
पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले तो प्लंबर ने रेकी की। जब उसने देखा की घर के परिवारिक सदस्य के लोग बाहर जा रहे थे। तो वह खिड़की के रास्ते घर में घुस गया। इसके बाद नगदी और ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
बता देंकि सेक्टर ज्यू-2 निवासी रविंद्र चौधरी एक निजी संस्थान में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह सपरिवार अपने पैतृक घर हाथरस गए थे। रात में चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर वारदात की। परिवार 14 अगस्त की देर शाम वह वापस लौटे तो घर पर खिड़की टूटी मिली।
कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने यूपी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने एक लाख की नकदी, ज्वैलरी समेत कीमती सामान पार कर दिया था। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए थे। इसके आधार पर पुलिस ने बिरयानी गोल चक्कर के पास से आबिद को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें :-लखीमपुर-खीरी: चोरी की घटना छुपाने पर महेवागंज चौकी के 13 सिपाही हटाए गए
