मथुरा: 22 से 27 तक जिले के प्रत्येक डाकघर पर बनेंगे आधार कार्ड
अमृत विचार, मथुरा। आधार कार्ड में संशोधन कराने एवं नए आधार कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। 22 से 27 अगस्त तक डाक विभाग द्वारा नये आधार कार्ड तथा पुराने में संशोधन करने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिले के सभी 24 डाकघरों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक …
अमृत विचार, मथुरा। आधार कार्ड में संशोधन कराने एवं नए आधार कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। 22 से 27 अगस्त तक डाक विभाग द्वारा नये आधार कार्ड तथा पुराने में संशोधन करने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिले के सभी 24 डाकघरों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आधार कार्ड संशोधन तथा नए आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए डाक विभाग के एसएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 22 से 27 अगस्त मथुरा प्रधान डाकघर के अलावा बाजना, बल्देव, बिसावर, छाता, सिविल कोर्ट मथुरा, फरह, गायत्री तपोभूमि, गोवर्धन, कोसीकलां, कृष्णानगर, लाल दरवाजा, मथुरा चौक, मथुरा सिटी, मथुरा रिफाइनरी, रिफाइनरी नगर, राया, सादाबाद, सहपऊ, श्रीबांके बिहारी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, सुरीर, वृंदावन एवं मांट डाकघर में आधार कार्ड संशोधन एवं नये आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर पर दो काउंटरों पर लगातार आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है, लेकिन लोगों की भीड़ अधिक रहती है। लोगों की भीड़ अधिक रहने के कारण एक सप्ताह तक विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि लोगों को आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
