मथुरा: दिनेश शर्मा को पुलिस ने क्यों किया नजर बंद, जानें पूरा मामला
अमृत विचार, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ईदगाह परिसर में पूजा करने की मांग करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा को पुलिस ने गुरुवार को नजर बंद कर दिया। बताते चलें कि दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री कृष्ण …
अमृत विचार, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ईदगाह परिसर में पूजा करने की मांग करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा को पुलिस ने गुरुवार को नजर बंद कर दिया। बताते चलें कि दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री कृष्ण के मूल गर्भ ग्रह में पूजा की अनुमति मांगी थी। अनुमति न देने पर इच्छामृत्यु की मांग भी उन्होंने मुख्यमंत्री से की।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कंस की जेल के ऊपर बनी कथित ईदगाह में पूजा करने और सभी ब्रज वासियों को भी पूजा करने का अधिकार देने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि कान्हा का जन्म तो कंस की जेल में हुआ था, जो वर्तमान में ईदगाह परिसर के नीचे है तो मुख्य पूजा वहीं होनी चाहिए। इससे पहले वह शाही ईदगाह में माइक से अजान बंद करने, शाही ईदगाह को गंगा-जमुना जल से शुद्ध करने की मांग भी कर चुके हैं। जन्माष्टमी के त्योहार में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए पुलिस ने उन्हें सुबह से ही घर पर नजरबंद कर दिया है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: पुलिस को मिली सफलता, 40 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल
