लखनऊ : पुलिस से ही न्याय की गुहार लगा रहे न्यायाधीश…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दोषियों का सजा देने और लोगों को इंसाफ दिलाने वाले न्यायधीश इंसाफ पाने के लिए पारा कोतवाली पुलिस से चक्कर काट रहे हैं। बता दें कि न्यायाधीश की जमीन पर दंबगों ने कब्जा कर लिया था। जब उन्होंनें पारा थाने में शिकायत दी तो पुलिस की ओर से राहत नहीं मिली। उन्होंने पारा कोतवाली …

लखनऊ। दोषियों का सजा देने और लोगों को इंसाफ दिलाने वाले न्यायधीश इंसाफ पाने के लिए पारा कोतवाली पुलिस से चक्कर काट रहे हैं। बता दें कि न्यायाधीश की जमीन पर दंबगों ने कब्जा कर लिया था। जब उन्होंनें पारा थाने में शिकायत दी तो पुलिस की ओर से राहत नहीं मिली। उन्होंने पारा कोतवाली पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबंगों से मिली हुई है और उन्हें बचाने का काम कर रही थी। इस मामले में मोहनलालगंज एसीपी ने राजस्व विभाग को जांच सौंप दी है।

बता दें कि काकोरी थानाक्षेत्र के दौलीखेड़ा निवासी न्यायाधीश के केयरटेकर ने बताया कि साल 2012 में सरोसा गांव अन्तर्गत न्यायाधीश ने 13 हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इसके बाद न्यायाधीश ने जमीन की देखरेख केयर टेकर को सौंप दी थी। उनका आरोप है कि, स्थानीय दबंग उनकी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश करते रहे। एक साजिश के तहत दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करना शुरु कर दिया।

जब न्यायाधीश को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने पारा कोतवाली में शिकायत दी। इसके बावजूद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बता दें कि गुरूवार को न्यायाधीश पारा कोतवाली पहुंचे और पारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दंबगों का साथ दे रही है।

जिस वजह से वह कार्रवाई करने से बच रही है। जब यह बात अधिकारियों तक लगी तो एसीपी मोहनलालगंज फौरन पहुंचे। इस सम्बन्ध में मोहनलालगंज एसपी ने कहा कि राजस्व टीम इस मामले की जांच करेगी। पुलिस की ओर से राजस्व विभाग की टीम को फौरन जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : लापरवाही बरतने में लाइन हाजिर हो गए दरोगा…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात