जन्माष्टमी : देवकीनंदन तुम्हारा अभिनन्दन…
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर थानों में सजी ‘कृष्ण जन्मभूमि’, पुलिस हेडक्वाटर से जारी किए गए निर्देश लखनऊ । देवकीनंदन का अभिनंदन करने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। जन्माष्टमी की पूर्च संध्या पर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी समेत प्रदेश के सभी थानों और पुलिस लाइन को इलेक्ट्रॉनिक लाइटों …
- जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर थानों में सजी ‘कृष्ण जन्मभूमि’, पुलिस हेडक्वाटर से जारी किए गए निर्देश
लखनऊ । देवकीनंदन का अभिनंदन करने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। जन्माष्टमी की पूर्च संध्या पर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी समेत प्रदेश के सभी थानों और पुलिस लाइन को इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया है। वहीं थानों के हवालात में साफ-सफाई भी गई।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय की ओर से कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत थानास्तर से पेट्रोलिंग करने के साथ 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी और सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे पर कानून व्यवस्था को बरकरार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की ओर से समस्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगणों को त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी बनाने का निर्देश मिला है।

इसमें पुलिस अधिकारियों को थानास्तर में भ्रमणशील रहकर निर्देशों का प्रभावी अनुपालन कराना सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने पर विधिक कार्रवाई करते हुए प्रभावी खंडन का आदेश दिया गया है।
बताते चलें कि जारी एडवाइजरी के मुताबिक, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग व पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों के बाद पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस कर्मियों को सादे कपड़े में तैनात किया गया है। यह टीम महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी और शोहदों पर लगाम कसने का कार्य करेंगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: जन्माष्टमी की धूम, चंद्रनगर और सीताराम मंदिर से निकल रही 132 साल पुरानी शोभायात्रा बनी सद्भावना की मिसाल
