बरेली: बीडीए का एक्शन, अवैध रूप से संचालित रेनॉल्ट कार शोरूम सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई दिन शांत रहने के बाद बीडीए ने फिर अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को रामपुर रोड पर अवैध रूप से चल रहे रेनाॅल्ट कार शो रूम को सीज कर दिया। बीडीए वीसी लगातार कहते आ रहे हैं कि अवैध निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण स्तर …

बरेली, अमृत विचार। कई दिन शांत रहने के बाद बीडीए ने फिर अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को रामपुर रोड पर अवैध रूप से चल रहे रेनाॅल्ट कार शो रूम को सीज कर दिया। बीडीए वीसी लगातार कहते आ रहे हैं कि अवैध निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण स्तर से किसी प्रकार की शिथिलता बरती नहीं जाएगी, लेकिन कुछ लोग अभी तक नहीं चेते हैं।

इन्हीं में से कार शो रूम संचालक भी थे। पीलीभीत रोड पर संचालित इनका एक होटल भी है। वह भी बिना नक्शा पास कराए निर्मित ग्रांड पार्क होटल पर कंपाउंडिंग की कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। अभी और भी अवैध शो रूम चल रहे हैं, जिन पर बीडीए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा।

कार शोरूम संचालक आनंद स्वरूप अग्रवाल सिविल इंजीनियर हैं। वह निर्माण के सरकारी ठेके भी लेते हैं। पहले उन्होंने बीडीए में भी कुछ समय काम किया है। जिस समय प्राधिकरण में उनका आना जाना था, उस समय के अफसरों के पास उठना बैठना था तो कर्मचारियों ने भी उनके अवैध निर्माण की तरफ निगाह नहीं की, लेकिन जब मौजूदा प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण और कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाया तो कई ऐसी फाइलें सामने आईं जिनके निर्माण अवैध थे।

इसी कड़ी में गुरुवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा सीबीगंज ने रामपुर रोड पर रिनॉल्ट कार शोरूम पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। पीलीभीत बाईपास रोड पर संचालित पार्क ग्रांड होटल पर भी कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में योगेन्द्र पाल सिंह ने 20 लाख रुपये जमा किए हैं। यह होटल भी आनंद स्वरूप का बताया जा रहा है।

बरेली विकास क्षेत्र में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के कराए अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगीआशु मित्तल, अधिशासी अभियंता, बीडीए।

यह  भी पढ़ें- बरेली: कैसे पता चले दवा असरदार, 60 दिन से रिपोर्ट का इंतजार

संबंधित समाचार