मुरादाबाद : डीएम कार्यालय पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, कहा-केंद्रीय मंत्री अजय टोनी के खिलाफ कार्रवाई हो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने डीएम कार्यालय पर धरनाप्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी तथा गिरफ्तारी की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की साजिश …

मुरादाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने डीएम कार्यालय पर धरनाप्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी तथा गिरफ्तारी की मांग की।

किसान नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की साजिश रचने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को मंत्री पद से हटा कर जेल मे डाला जाए। लखीमपुर खीरी कांड में फर्जी मुकदमों मे जेल भेजे गए आन्दोलनकारी किसानों को तुरन्त रिहा किया जाए। बिजली बिल 2022 वापस किया जाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराया जाय। आवारा पशुओं की समस्या को हल करके किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। किसानो को मुफ्त बिजली देने का आश्वासन पर बनी सरकारें खेती के लिए किसानों को फ्री बिजली दें और घरेलू 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने किसानों की फसलों पर स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग भी उठाई। धरना प्रदर्शन में चौधरी नौसिंह दिल्लो (राष्ट्रीय महसचिव), डा. चरण सिंह (प्रदेश सचिव) मनोज चौधरी (जिला अध्यक्ष, दिपक चौधरी (युवा जिला अध्यक्ष) मोहित चौधरी (युवा महार अध्यक्ष), राधेश्याम, अमरजीत चीमा, नरेन्द्र प्रताप चौहान, रविन्द्र यादव, देवेन्द्र सिह , विरेन्द्र सिंह, चौ. बहराज सिंह, नरेद्र इन्द्रपाल सिंह, गौरव, राजेन्द्र सिंह, गुलाव सिंह, अमरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, भानुप्रताप, पीयूष, रणजीत सिंह, रनवीर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, रोहताश सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार