Admission 2022: सभी सर्टिफिकेट जमा करने पर ही DU देगा दाखिला, देखें डॉक्यूमेंट की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी परीक्षा) के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक दाखिला प्रक्रिया के बारे में अधिसूचना जारी की है। डीयू ने कहा है कि दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्र 31 अगस्त तक तैयार कर लें। क्योंकि, इस बार उन्हें अधूरे प्रमाणपत्र के साथ दाखिला नहीं मिलेगा। …

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी परीक्षा) के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक दाखिला प्रक्रिया के बारे में अधिसूचना जारी की है। डीयू ने कहा है कि दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्र 31 अगस्त तक तैयार कर लें। क्योंकि, इस बार उन्हें अधूरे प्रमाणपत्र के साथ दाखिला नहीं मिलेगा।

डीयू के अनुसार, अधूरे और अमान्य दस्तावेज या प्रमाणपत्र की अनुपलब्धता की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि डीयू पहले दाखिला ले लेता था और बाद में अधूरे प्रमाणपत्र को जमा करने को लेकर एक शपथपत्र छात्रों से लेता था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। डीयू के अनुसार, प्रमाणपत्र अधूरे पाए जाने पर दाखिला नहीं दिया जाएगा। दाखिला शाखा की डीन ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

देखें डॉक्यूमेंट की लिस्ट

– उम्मीदवार का दसवीं का प्रमाण पत्र, जिसमें जन्मतिथि और माता-पिता का नाम दर्शाया गया हो।
– सीयूईटी स्नातक आवेदन फॉर्म 2022 और 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र।
– एससी, एसटी, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, सीडब्ल्यू, केएम, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र में नाम सही होने चाहिए।
– सभी प्रमाणपत्र सक्षम प्राधिकारी से जारी होने चाहिए।
– ओबीसी के अंतर्गत आने वाली जाति केंद्रीय सूची ncbc.nic.in में होनी चाहिए। ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र (उम्मीदवार के नाम पर) जरूरी है।
– अभ्यर्थी का आय प्रमाणपत्र 31 मार्च 2022 के बाद का हो।
– सक्षम प्राधिकारी से जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र ही मान्य। प्रमाणपत्र 31 मार्च 2022 के बाद का होना चाहिए।
– सिख अल्पसंख्यक श्रेणी के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन और अल्पसंख्यक का दर्जा प्रमाणित करने वाली समिति डीएसजीएमसी से जारी प्रमाण पत्र ही मान्य है।
– इसाई अल्पसंख्यक कॉलेज की आवश्यकताओं के अनुसार इसाई अल्पसंख्यक श्रेणी के लिए बपतिस्मा प्रमाणपत्र या चर्च सदस्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
– सशस्त्रत्त् बल श्रेणी के कार्मिकों के बच्चे, विधवाओं के लिए शैक्षिक रियायत प्रमाण पत्र आवश्यक है।
– दिव्यांगता प्रमाणपत्र तस्वीर के साथ सरकारी अस्पताल के अधिकारी से विधिवत सत्यापित होना जरूरी है।
– एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ईसीए), स्पोर्ट्स और सुपरन्यूमेरी कोटा के संबंध में प्रासंगिक प्रमाण पत्र उम्मीदवार के नाम पर होना चाहिए।
– उम्मीदवार और माता-पिता के नाम सभी प्रमाणपत्रों में सही होने चाहिए।

ये भी पढ़ें : JKPSC Prelims Result 2022: ​JKPSC ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार