बहराइच: घर के निकट पहुंच गया मगरमच्छ, वन कर्मियों ने पकड़ा
बहराइच। ककरहा रेंज के कबेलपुर में ग्रामीण के मकान के निकट गुरुवार रात को मगरमच्छ पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। विशालकाय मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के …
बहराइच। ककरहा रेंज के कबेलपुर में ग्रामीण के मकान के निकट गुरुवार रात को मगरमच्छ पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। विशालकाय मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर राम मिलन गुरुवार रात को सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी मकान के पास अजीब सी आवाजें आनी शुरू हुई। जिस पर उन्होंने घर के बाहर निकल कर देखा तो मगरमच्छ आ गया।
सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार की अगुवाई में वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक अमर सिंह, अकील अहमद, बीट वाचड लोटन और छोटेलाल साहनी मौके पर पहुंचे। सभी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद जाल में मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था। उसे पकड़कर जालिम नगर स्थित सरयू नदी (घाघरा) में छोड़ दिया गया है।
पढ़ें-बहराइच : नित्यक्रिया के लिए गया किशोर लापता, मगरमच्छ के हमले की आशंका जता रहे ग्रामीण
