अयोध्या: नलकूप की मोटर जली, धान की सिंचाई बाधित, किसानों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। क्षेत्र में कई नलकूप की मोटर जलने से धान की सिंचाई बाधित हो गई है। शिकायत के बावजूद कहीं कोई सुनवाई नहीं है, जिस कारण किसानों में ख़ासा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय बीकापुर ब्लॉक स्थित 261बीजी प्रतापपुर उर्फ बरहुपुर, 134बीजी, बैती कला, 135बीजी न्यूना पूरब, 289बीजी मंगारी डीहवा, 325 बीजी रामनगर राजकीय नलकूप के …

अयोध्या। क्षेत्र में कई नलकूप की मोटर जलने से धान की सिंचाई बाधित हो गई है। शिकायत के बावजूद कहीं कोई सुनवाई नहीं है, जिस कारण किसानों में ख़ासा आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय बीकापुर ब्लॉक स्थित 261बीजी प्रतापपुर उर्फ बरहुपुर, 134बीजी, बैती कला, 135बीजी न्यूना पूरब, 289बीजी मंगारी डीहवा, 325 बीजी रामनगर राजकीय नलकूप के सप्ताह भर पहले मोटर जल गए हैं। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी मोटर न बदले जाने से किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्रीय किसानों ने सेक्शन मिस्त्री हजारी लाल वर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक ओर जहां बारिश न होने से किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ नलकूप की जली मोटर न बदले जाने से किसानों की सैकड़ों बीघे धान की सिंचाई बाधित है।

किसानों का कहना है कि हफ्तों से मोटर जला है, लेकिन अभी तक इसे बनवाया नहीं गया है। कहा कि मोटर जलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पढ़ें-अयोध्या: लो-वोल्टेज की समस्या से फसलों की सिंचाई बाधित, बिजली कटौती से आम जनता परेशान

संबंधित समाचार