सेना में शामिल होना चाहते थे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लेकिन नहीं हो सके, बताई ये वजह
इंफाल। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंफाल में आज सेना और असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते ऐसा …
उन्होंने कहा, मैं अपने बचपन की एक कहानी बताना चाहता हूं। मैं भी सेना में शामिल होना चाहता था और मैंने एक बार शार्ट सर्विस कमीशन की परीक्षा भी दी थी। मैंने लिखित परीक्षा दी थी, लेकिन मेरे पिता का निधन हो जाने और कुछ अन्य पारिवारिक समस्याओं के कारण मैं सेना में शामिल नहीं हो पाया।
My address to the troops in Imphal. pic.twitter.com/oDXzkAe7qh
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 19, 2022
कार्यक्रम से पहले उन्होंने सेना के जवानों और अफसरों से मुलाकात भी की। राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान भारत और चीन के बीच पैदा हुए गतिरोध के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा दिखाए गए शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा, ‘जब भारत-चीन गतिरोध जारी था, तब आपके पास शायद विस्तार से जानकारी नहीं होगी, लेकिन मैं और उस समय के सेना प्रमुख हमारे जवानों के साहस एवं बहादुरी से अवगत थे, हमारा देश आपका सदैव ऋणी रहेगा।
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh addressing the troops in Imphal. pic.twitter.com/unfL4dLpz3
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) August 19, 2022
ये भी पढ़ें : Video: नीतीश को लेकर ‘बॉयफ्रेंड’ वाले बोल पर फंस तो नहीं गए कैलाश विजयवर्गीय!
