एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश के कोच बने श्रीधरन श्रीराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व हरफनमौला श्रीधरन श्रीराम को आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया है। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट में बीसीबी के एक निदेशक के हवाले से श्रीराम की नियुक्ति की पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया ,‘‘ हां हमने विश्व कप …

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व हरफनमौला श्रीधरन श्रीराम को आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया है। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट में बीसीबी के एक निदेशक के हवाले से श्रीराम की नियुक्ति की पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया ,‘‘ हां हमने विश्व कप तक श्रीराम को कोच नियुक्त किया है।’’

आगे कहा गया ,‘‘ हम ताजा सोच के साथ आगे बढ रहे हैं और नये कोच की नियुक्ति एशिया कप से की गई है। टी20 विश्व कप हमारा प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए एशिया कप से पहले नियुक्ति जरूरी है ताकि उन्हें पूरा समय मिल जाये।’’

श्रीराम ने 2000 से 2004 के बीच भारत के लिये आठ वनडे खेले और ऑस्ट्रेलिया के सहायक और स्पिन गेंदबाजी कोच भी रहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लीमैन के मार्गदर्शन में श्रीराम को 2016 में स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें : यूईएफए महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय बनीं मनीषा कल्याण

 

संबंधित समाचार