अमेरिकी ओपन 2022 में खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, ईनामी राशि का हुआ ऐलान
न्यूयॉर्क। अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन को इस साल 26 लाख डॉलर ईनामी राशि मिलेगी जबकि 29 अगस्त से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम की कुल ईनामी राशि पहली बार छह करोड़ डॉलर है। अमेरिकी टेनिस संघ ने गुरुवार को कहा कि मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने पर खिलाड़ी को 80000 डॉलर मिलेंगे जबकि दूसरे दौर में …
न्यूयॉर्क। अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन को इस साल 26 लाख डॉलर ईनामी राशि मिलेगी जबकि 29 अगस्त से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम की कुल ईनामी राशि पहली बार छह करोड़ डॉलर है। अमेरिकी टेनिस संघ ने गुरुवार को कहा कि मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने पर खिलाड़ी को 80000 डॉलर मिलेंगे जबकि दूसरे दौर में पहुंचने पर 121000 डॉलर दिए जायेंगे।
कोरोना महामारी से पहले 2019 में चैम्पियन को 39 लाख डॉलर मिलते थे और पहले दौर में हारने वाले को 58000 डॉलर दिये जाते थे। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालों को 445000 डॉलर और सेमीफाइनल खेलने पर 705000 डॉलर मिलेंगे।
उपविजेता को 13 लाख डॉलर दिए जायेंगे। पिछली बार कुल ईनामी राशि पांच करोड़ 75 लाख डॉलर थी । इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में ईनामी राशि पांच करोड़ 20 लाख डॉलर रही जबकि विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में करीब चार करोड़ 90 लाख डॉलर ईनामी राशि थी।
ये भी पढ़ें : एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश के कोच बने श्रीधरन श्रीराम
