अपनी शादी में ऑफिस से बुलाए 70 साथी, सिर्फ 1 ही पहुंचा, गुस्से में लड़की ने छोड़ दी Job

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन की एक लड़की ने दावा किया कि उसने दफ्तर में अपने एक तिहाई सहकर्मियों को निमंत्रण (Souvenirs) दिया था। दरअसल, वह इस बात से परेशान थी कि अगर उसने सिर्फ कुछ साथियों को ही आमंत्रित किया तो बाकी निराश हो जाएंगे। उसने इसलिए अपनी शादी से दो महीने पहले ही दफ्तर के सभी …

बीजिंग। चीन की एक लड़की ने दावा किया कि उसने दफ्तर में अपने एक तिहाई सहकर्मियों को निमंत्रण (Souvenirs) दिया था। दरअसल, वह इस बात से परेशान थी कि अगर उसने सिर्फ कुछ साथियों को ही आमंत्रित किया तो बाकी निराश हो जाएंगे।

उसने इसलिए अपनी शादी से दो महीने पहले ही दफ्तर के सभी 70 सहयोगियों को निमंत्रण भेज दिया था। लेकिन 70 सहकर्मियों को निमंत्रण देने के बावजूद शादी में सिर्फ एक ही सहयोगी शामिल हुआ।70 में से सिर्फ 1 की मौजूदगी से महिला काफी दुखी हुई।

दरअसल, सभी सहकर्मियों के ना आने की वजह से ना सिर्फ उन्हें मजबूरन खूब सारा भोजन फेंकना पड़ा, बल्कि वह खुद को अपने परिवार के सामने अपमानित भी महसूस कर रही थी।

इतना ही नहीं, महिला को अपने सहकर्मियों के शादी में शामिल ना होने से इतनी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हुई कि उसने अगले दिन नौकरी ही छोड़ दी।

ये भी पढ़ें : Suicide Machine : ‘बड़े आराम’ से ‘मौत की नींद’ सुला देता है ये खूबसूरत देश

संबंधित समाचार