गोरखपुर: भवन निर्माण से जुड़े श्रमिक कैंप में बनवाएं निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भवन निर्माण से जुड़े राजगीर, श्रमिक, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, ईंट भट्ठा श्रमिक और मुंशी जैसे लोग भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जा रहै हैं । श्रम विभाग में पंजीकृत ऐसे लोग कैंप में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन पहले वह अपने क्षेत्र के कोटेदार से पता कर लें कि योजना की …

गोरखपुर। भवन निर्माण से जुड़े राजगीर, श्रमिक, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, ईंट भट्ठा श्रमिक और मुंशी जैसे लोग भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जा रहै हैं । श्रम विभाग में पंजीकृत ऐसे लोग कैंप में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन पहले वह अपने क्षेत्र के कोटेदार से पता कर लें कि योजना की सूची में उनका नाम है या नहीं।

अगर नाम है तो उप श्रमायुक्त कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लग रहे कैंप में,नजदीकी कॉमन सेंटर,सहज जन सेवा केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राशन कार्ड, आधार कार्ड व श्रम विभाग के पंजीकरण कार्ड के साथ आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे । इस संबंध में लाभार्थियों के पास श्रम विभाग से कॉल भी की जा रही है ।

महानगर के राजेंद्रनगर के रहने वाले फिरोज (25) ने बताया कि वह लेबर वर्क करते हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में श्रमिक के तौर पर अपना पंजीकरण करवाया था। नामिनी के तौर पर अपनी मां का नाम जुड़वाया था। उनके पास श्रम विभाग से कॉल गयी कि वह और उनकी माता आयुष्मान भारत योजना की श्रेणी में हैं। फिरोज ने उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंच कर विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) शमसुद्दीन मोहम्मद से अपना कार्ड बनवाया।

वह बताते हैं कि उन्हें पता चला है कि इस कार्ड के होने से उन्हें व उनकी मां को प्रति वर्ष पांच लाख रुपयेतक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने योजना के जरिये अपनी मां के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए तैयारी कर ली है।

आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक विनय कुमार पांडेय का कहना है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह से भवन निर्माण से जुड़े लोगों के कार्ड बनाये जा रहे हैं। अभी तक करीब 3000 कार्ड बनाये जा चुके हैं । उप श्रमायुक्त कार्यालय में नियमित तौर पर कैंप लग रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कोटेदार की मदद से यह पता कर लेना चाहिए कि उनका नाम योजना में है या नहीं। अगर नाम है तो यथाशीघ्र कार्ड बनवा लेना चाहिए ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में अतिशीघ्र इलाज की सुविधा मिल सके ।

66000 लोग चयनित

जिले में श्रम विभाग के पास करीब 2.75 लाख भवन निर्माण से जुड़े लोग पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 66000 लोगों को आयुष्मान भारत योजना में चयनित किया गया है । सभी की सूची कोटेदारों और विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वीएलई) के पास उपलब्ध है।

शीघ्र ही एनआईसी की साइट पर भी सूची उपलब्ध हो जाएगी। पंजीकृत व्यक्ति और उनके नामिनी को योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा । कैंप लगा कर निःशुल्क कार्ड बनाये जा रहे हैं। लोग जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठायें।– अमित कुमार मिश्र, उप श्रमायुक्त, गोरखपुर

पढ़ें-कन्नौज: आयुष्मान पखवाड़ा शुरू, सीएमओ ने दिया यह बड़ा निर्देश, जानें इसके लाभ

संबंधित समाचार