सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है मामला
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग हो गई। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। नीतीश कुमार राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले अपने हेलीकॉप्टर से निकले थे। इसके बाद गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से सीएम रवाना …
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग हो गई। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। नीतीश कुमार राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले अपने हेलीकॉप्टर से निकले थे। इसके बाद गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से सीएम रवाना हो गए।
बिहार में मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माहिना में अनुमान से 64 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके चलते बिहार के ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति है। हालांकि, सावन में बहुत कम जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इस महीने में भी जिस तरीके से बारिश होनी चाहिए थी वह नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई ने की सिद्धारमैया पर अंडे से हुए हमले की निंदा, कहा- असहमति का जवाब मजबूत विचारों से दें
