पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली से हवाला एजेंट को किया गिरफ्तार, कश्मीर में आतंकियों को जुटाता था फंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जॉइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली के तुर्क गेट से हवाला एजेंट को  गिरफ्तार कर लिया है। यह एजेंट लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिए रकम मुहैया करवाता था। मोहमद यासीन नाम के इस हवाला …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जॉइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली के तुर्क गेट से हवाला एजेंट को  गिरफ्तार कर लिया है। यह एजेंट लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिए रकम मुहैया करवाता था। मोहमद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे, जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए है।

बता दें कि तुर्क गेट में रहने वाला मोहम्मद यासीन आतंकवादी संगठनों लश्कर और अल बद्र के एजेंट के रूप में काम कर था। आरोपी ने 10 लाख रुपये जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के उपयोग के लिए भेजे गए थे जिसे भेजे गए थे उसका नाम अब्दुल हामिद मीर है जो कि एक आतंकवादी है।

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है मामला

संबंधित समाचार