रामपुर: चिराग गिरने से पेंटर के मकान में लगी आग, हजारों का माल जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर,अमृत विचार। घर में रोशनी के लिए जलाए गए चिराग से एक पेंटर के घर में आग अचानक आग लग गई। बंद घर से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निजी साधनों से आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। गृहस्वामी ने अपना हजारों का नुकसान बताया है। …

रामपुर/बिलासपुर,अमृत विचार। घर में रोशनी के लिए जलाए गए चिराग से एक पेंटर के घर में आग अचानक आग लग गई। बंद घर से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निजी साधनों से आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। गृहस्वामी ने अपना हजारों का नुकसान बताया है।

नगर के मोहल्ला भट्टी टोला का रहने वाला फहीम खां पेंटरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गृहस्वामी के मुताबिक गुरुवार की देरशाम वह रोशनी के लिए चिराग जलाकर किसी काम से बाहर गया था। साथ ही उसकी पत्नी शबनम अपने बच्चों को लेकर मोहल्ला बिशारदनगर स्थित मायके चली गई थी।

देर रात अचानक किसी कारण जलते चिराग से पास में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते-देखते आग भीषण हो गई। उनके बंद घर से निकलती आग की लपटों को देख आस-पास के पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।साथ ही आग की सूचना उनको व उनकी पत्नी को दी गई। आनन-फानन में निजी साधनों से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।शुक्रवार को गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से घर में रखें कपड़े,बर्तन व अन्य फर्नीचर आदि जलकर रख हो गया। इससे उनका करीब साठ हजार का नुकसान हुआ है।

गृहस्वामिनी शबनम ने बताया जुमेरात को होने वाली चिराग रोशनी करने के बाद वह अपने मायके चली गई थी। उनका पति गरीबी के चलते मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता हैं। नुकसान की भरपाई कैसे होगी। उन्हें यह टेंशन सता रही है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: हैंडपंप पर करंट आने से दो भाई झुलसे, एक की मौत

संबंधित समाचार