रायबरेली: हाइवे पर आग का गोला बनी पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर नवाबगंज के पास एक पिकअप में अचानक आग लग गई और पिकअप धू धू कर जलने लगी। जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने पर पिकअप जलकर खाक हो चुकी थी। …

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर नवाबगंज के पास एक पिकअप में अचानक आग लग गई और पिकअप धू धू कर जलने लगी। जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने पर पिकअप जलकर खाक हो चुकी थी।

शुक्रवार को किशुनपुर कौड़िया थाना बंथरा लखनऊ निवासी युवक पिकअप लेकर सोनभद्र से लखनऊ आ रहा था। तभी नवाबगंज के पास जैसे पहुंचा और पिकअप में अचानक आग लग गई पिकअप धू-धू कर जलने लगी। सड़क पर पिकअप की जलते देख दोनो ओर वाहन रुक गए। पिकअप चालक ने जल्दी से कूदकर अपनी जान बचाई है।

स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही पिकअप जलकर खाक हो गई पिकअप चालक का कहना है। कि अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट हो गया और पिकअप जलने लगी। जगतपुर कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि पिकअप जलने की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:-बलिया : मकान में घुसी पिकअप, ड्राइवर समेत दो जख्मी…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार