बरेली: चार दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत, दिमागी रूप से बीमार था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से चार दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रमपुर शाही निवासी जीवन लाल ने बताया कि उसका भाई हीरालाल पुत्र लेखराज दिमागी रूप से बीमार था। चार दिन पहले वह घर …

बरेली, अमृत विचार। घर से चार दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रमपुर शाही निवासी जीवन लाल ने बताया कि उसका भाई हीरालाल पुत्र लेखराज दिमागी रूप से बीमार था।

चार दिन पहले वह घर से बगैर बताए अचानक गायब हो गया। उसको कई जगह तलाश किया गया। सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सतुईया खास रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन से कट गया है। जिसकी पहचान उसके भाई हीरालाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: बेटे और बहू का झगड़ा सुलझाने गए थे पिता, पंचायत के दौरान दे दिया धक्का, मौके पर मौत

संबंधित समाचार